छत्तीसगढ़
आर्य समाज सेवा बिलासपुर द्वारा बढ़ती सर्द हवाओं की ठंडक से बचने कंबल वितरण किया।

🇮🇳 मनमोहन सिंह✍️🇮🇳
कोटा खैरा। ग्राम पंचायत उमरिया दादर और पुडू में आर्य समाज सेवा बिलासपुर द्वारा बढ़ती सर्द हवाओं की ठंडक से बचने कंबल वितरण किया।बड़े बुजुर्गों को सहेजने और उन्हें सम्मानित करने का संकल्प लेते हुए उनका आशीर्वाद भी लिया।साथ ही बढ़ते कोरोना महामारी से बचने शासन के दिशानिर्देशों का पालन करने ग्रामीणो को प्रेरित किया गया। इस दौरान समाजिक दूरी का पालन करते हुए बगैर भीड़ एकत्रित करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया गया।

सेवा भाव और सम्मान की विचारधारा के साथ आर्य समाज की सेवा द्वारा ग्राम पंचायत उमरिया दादर आश्रित ग्राम पचरा और पुडू के 120 जरूरतमंद निःशक्त, बुजुर्ग,महिला के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए कंबल वितरण किया।कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से भीड़ एकत्रित किए बिना एक-एक कर कंबल प्रदान किया गया। साथ ही कोरोना महामारी के नियंत्रण के साथ में बचाव के लिए भीड़ का हिस्सा ना बनने, मास्क और सेनेटाईजर का उपयोग करने के साथ-साथ सामाजिक दूरी का पालन करने प्रेरित किया गया।”बुजुर्गों का आशीर्वाद जाया कहां होता है, ठंडक वहां भी होती है,जहां सूखे पेड़ का साया होता है” के स्लोगन के साथ मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता विभोर सिंह ने बताया कि बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी परंपरा है। देव तुल्य माता पिता मरहम की तरह होते हैं जो हमारे किसी भी समस्या निदान त्वरित करते हैं।जिस परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता,उस परिवार में सुख संतुष्टि और स्वाभिमान नहीं आ सकता।वहीं आर्य समाज सेवा बिलासपुर संचालन उमेश श्रीवास ने बताया कि हमें अपने अभिभावक एवं बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। यह हमारे धरोहर है जो अपने जीवन की अच्छी व बुरी अनुभवों से पहचान करवाकर हमे सिंचित करते हैं।उनके उचित मार्गदर्शन और अच्छी नसीहत से ही हम अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए सफलता की ऊंचाई की ओर अग्रसर होते हैं।वर्तमान परिस्थिति में बहुत जरूरी है कि नई पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना रखने के लिए प्रेरित करें।इस दौरान सरोवर लाल श्रीवास,पावे राजेश्वर टोप्पो सरपंच पुडू,राजेश्वर टोप्पो,ललिता मिथिलेश दास,धर्मेंद्र सिंह राजपूत,मिथिलेश दास,बेचन दास,रिंकू गुप्ता,परदेशी पोर्ते,नकुल दास,सोनू पटेल,समीर खान उपस्थित रहे।




