ग्राम पंचायत करही कछार में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस। 29 को होगी जेवनार मेला।

ग्राम पंचायत करही कछार में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस। 29 को होगी जेवनार मेला।
बिलासपुर।कोटा आज पूरे भारत वर्ष में गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अमर शहीदों को नमन किया जा रहा है।आज 77 वाँ गणतंत्र दिवस कोटा जनपद पंचायत के करही कछार पंचायत भवन में सरपंच मुन्नी बाई व सभी पंचायत प्रतिनिधियों के उपस्थिति व सम्मानीय ग्रामवासियों के साथ मनाया गया ।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत करही कछार में 29 जनवरी को होने वाले जेवनार मेला के बारे में विस्तार से जानकारी भी लोगों को दी गई ,29 जनवरी को होने वाले जेवनार मेले में आस पास के ग्रामीण सहित पंचायतों के लोग विभिन्न प्रकार का विलुप्त जंगलों से मिलने वाले अवषधि के रूप में मिलने वाले, कांदा व विभिन्न प्रकार का भाजी आपको खाने को मिलेंगे जिसमें सौ प्रकार का स्टॉल लगाया जाएगा जिसके बारे में चर्चा की गई। इस दौरान आस पास के लोगों को इस जेवनार मेले में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया, इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच मुन्नी बाई जोशे लाल मिंज,उपसरपंच शिवरानी रावनटी पटेल, पंच रमेश भट्ट,अरसद अली,जमील खान,संजय यादव ,सतीश पटेल, किशन कुजीर, राम सेवक, केजऊ, अमृत मिंज, सुनीता कुजूर, संगीता श्याम, सहित जन सवास्थ्य सहयोग गनियारी से अनिल बामने, सहित महिला समूह के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।





