छत्तीसगढ़

दो दिनों से बीच सड़क पर खड़ा पानी टैंकर बना परेशानी का सबब,आवागमन मे बना बाधा

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 अंतर्गत नयापारा संतोषी मंदिर के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे पानी के टैंकर को ठेकेदार द्वारा बीते दो दिनों से सड़क पर ही खड़ा कर छोड़ दिया गया है,जिससे स्थानीय नागरिकों को आने जाने मे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टैंकर को सडक पर एक घर के ठीक सामने खड़ा कर दिया गया है। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि साईकिल व दोपहिया वाहनों को निकलने में भी दिक्कतें आ रही हैं। संकरी सड़क होने के कारण कई बार वाहन चालकों को मजबूरी में गलत दिशा से निकलना पड़ रहा है।

लोगो का कहना है कि सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, ऐसे में पानी के टैंकर को सड़क पर खड़ा रखने का कोई औचित्य नहीं है। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा इसे हटाने में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!