अपराध

चकरभाठा पुलिस ने रेड कार्यवाही कर जुआरियों को किया गिरफ्तार।

आरोपी-

1.संतोष सोनकर उर्फ बाबा खटीक पिता बलीराम सोनकर उम्र 41 वर्ष साकिन कर्बला कुमहारपारा थाना कोतवाली

2. सुनील साहू पिता स्वर्गीय सहान लाल साहू उम्र 45 वर्ष पता नयापारा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर

जप्ती- नकदी रकम ₹55250 52 पत्ती ताश एक पट्टी

बिलासपुर । चकरभाठा पुलिस ने हिर्री माइंस रोड स्थित प्रकाश पानी फैक्ट्री के पास रेड कार्यवाही कर तास पत्ती से जुआ खेलने वालों को गिरफ्तार किया।वहीं कुछ जुआरी पुलिस को देखकर भाग गए।पुलिस ने मौके पर संतोष सोनखर उर्फ बाबा खटीक तथा सुनील साहू जुआ खेलते मिले जिनसे 55250 रुपये नगद व ताश पत्ती जप्त किया है। और 151 की तहत कार्यवाही की है।इस कार्यवाही में चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक, प्र.आ प्रवीण पांडेय, विकास राठौर, नुरुल क़ादिर,आशीष वर्मा, अर्जुन जांगड़े, सतीश का योगदान रहा।

द बिलासा टाइम्स

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!