Uncategorizedछत्तीसगढ़

ड्राइवर की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना घटते घटते बची।

बिलासपुर।पेंड्रा बिलासपुर मार्ग पर केन्दा घाटी में कानपुर से बिलासपुर जा रही रितिका ट्रेवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई बस अनियंत्रित होकर घाटी से नीचे पलटने ही वाली थी कि पेड़ से टिक गई घटना में 5 यात्रियों को चोटे आई है जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल है घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय पेंड्रा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदा में भर्ती किया गया  है जिसमें से केंद्र में इलाज करा रहे घायलों को गंभीर चोट होने की वजह से बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है…

 


पेंड्रा रतनपुर मार्ग पर स्थित  बंजारी घाट में कानपुर से बिलासपुर जा रही रितिका ट्रैवल्स लगभग सुबह 9 30 बजे जब केंदा घाटी पहुची थी और अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर गौरेला पुलिस एवं  बेलगहना पुलिस स्टाफ मौके पहुंंच कर लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पेंड्रा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा भेजा केंद्र पहुंचे घायलों में से कुछ को ज्यादा चोट होने की वजह से बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया गया है वही जिला चिकित्सालय में भी घायलों का इलाज जारी है… ज्यादातर घायलों को हेड इंजरी है वही एक घायल का पैर भी टूट गया है… वही घायलों की माने तो जब बस घाटी से उतर रही थी तो बस चालक बस को मोड़ नही पाया और बस सीधे खाई में जा गिरी।और हादसा हो गया ।

 

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!