अधीक्षक कोन्हेर को सेवानिवृत्ति पर दी बिदाई।

बिलासपुर।कमिशनर कार्यालय में कार्यरत अधीक्षक अरविद कोन्हेर के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार कमिशनर कार्यालय के सभा-कक्ष में अपर आयुक्त केएल चौहान आईएएस एवं उपायुक्त अखिलेश साहू तथा अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
अपर आयुक्त चौहान ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों को कार्य की बड़ी जिम्मेदारियॉ होती है। जिसे वे अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता से पूर्ण करते है। इनकी कार्य शैली नवपदस्थ कर्मचारियों के लिये प्रेणना का कार्य करती है। इसके बाद कर्मचारी संघ के पदाधिकारी जीआर चन्द्रा, किशोर शर्मा, धनेश ताम्रकार,सुनील यादव, विजय वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, रमाकांत गौस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हे दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।
बता दें कि पूर्व में गठित आयुक्त कार्यालय में सन 1982 से कार्यरत एवं नवगठित आयुक्त कार्यालय बिलासपुर में वर्ष 2008 से कार्यरत श्री कोन्हेर के 39 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जेआर देवांगन एवं विजय पटेल, रोशन निषाद, सीके. तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, प्रभात त्रिवेदी, अवधेश तिवारी, गणेश वस्त्रकार, संगीता चैहान, अंकिता देवांगन, मीरा यादव, अजित कांछी, एलके. पाण्डेय, रमेश शर्मा, बीआर निषाद के साथ कोन्हेर परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
द बिलासा टाईम्स




