जो लोग चुनाव लड़े और अपनी जमानत नहीं बचा सकें ऐसे लोग,किसानों के कंधे पर,,बंदूक रख कर चला रहे,इनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे – नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक

राजनांदगाँव डोगरगढ़ छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक आज अपने जन्मदिवस के अवसर पर राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे…जहाँ उन्होंने मां बंम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की…डोंगरगढ़ पहुंचने पर शहर के भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा धरम लाल कौशिक का भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और धान खरीदी के मुद्दे पर उन्होंने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण पिछले बार खरीदे गए धान में से लगभग एक हजार से 12 सौ करोड़ रुपए के धान खराब हो गए थे…वहीं इस बार भी धान खरीदी को दो दिन पहले बंद करने का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अभी भी प्रदेश में लाखो किसान धान बेचने से वंचित रह गए है…. 26 जनवरी को देश की राजधानी में लाल किले पर कृषि बिल के विरोध में आंदोलनकारियों द्वारा किए गए कृत्य पर धरम लाल कौशिक ने कहा कि,,उनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है…. जो लोग चुनाव लड़े और अपनी जमानत नहीं बचा सकें ऐसे लोग किसानों के कंधे पर बंदूक रख कर चला रहे है, इनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे.
#thebilasatimes

