ग्राम पंचायत करही कछार रेत घाट चालू प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न विकास कार्यों में आएगी तेजी।

ग्राम पंचायत करही कछार रेत घाट चालू प्रधानमंत्री आवास सहित विकास कार्यों में आएगी तेजी।
बिलासपुर।कोटा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत करहीकछार रेत घाट का आज ग्राम पंचायत के सरपंच व पंच उपसरपंच के हाथों नारियल तोड़कर प्रारंभ किया गया। आपको बता दें कि शासन के निर्दशानुसार मानसून के कारण पिछले जून माह से प्रतिबंध था जो 15 अक्टूबर तक प्रतिबंध हट गया अरपा नदी में अधिक पानी के कारण रेत घाट चालू नहीं किया गया था।पानी कम होने के बाद ग्रामीणों के मदद से आज श्री फल(नारियल) तोड़कर आरंभ किया गया । रेत न मिलने से प्रधानमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट आवास निर्माण की गति धीमी हो गई थी साथ ही विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों में रेत का न मिलने से कार्य धीमी गति से चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि रेत के न मिलने से रेत का भाव भी काफी बढ़ गया था अब रेत घाट खुलने से रियाल्टी दर पर आसानी से रेत मिल सकेगा। व प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न कार्यो मे तेजी आएगी। इस दौरान ग्राम करहीकछार पंचायत के सरपंच मुन्नी बाई(जोशे लाल) उपसरपंच शिवरानी(रावनटी पटेल) पंच रमेश भट्ट,जमिल खान, अरसद अली, श्याम सुंदर, केजऊ पटेल, बसंती पटेल,शिव कुमारी, सविता यादव, सुनीता कुजूर, संगीता श्याम, सहित पंचयात के जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।




