Uncategorized

लगातार बिजली कटौती और बिजली बिल की बढ़ोतरी को लेकर बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

 

कोटा। बेलगहना प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवम जिला कांग्रेस कमिटी के आव्हान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के तत्वाधान में क्षेत्र में लगातार अनावश्यक बिजली कटौती व बिजली दरों में वृद्धि के विरोध तहसील के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया l सरकार की बिजली वृद्धि को लेकर तथा प्रदेश भर में हो रही हो रही अघोषित विद्युत कटौती आम जनता एवं किसान परेशान है विद्युत दरों में हुई बेतहाशा वृद्धि अघोषित विद्युत कटौती को लेकर बिजली कटौती के चलते आम जन-जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। इससे भीषण गर्मी में आमजन का जीना दूभर हुआ है, बल्कि जलसंकट बढ़ा है आमजन को हो रही पीडा को देखते हुए धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाए गए विद्युत दर को वापस लिए जाने आम जनता सहित किसान भाइयों को राहत पहुंचा जाने की मांग ,बिजली कंपनी के खिलाफ धरना,प्रदर्शन कर तहसील दार बेलगहना दुष्यंत कोसले को महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।उक्त आंदोलन में जनप्रतिनिधि सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थे
गणेश कश्यप महामंत्री जिला कांग्रेस कमिटी बिलासपुर,रामचंद्र पैकरा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमिटी बेलगहना कन्हैया कार्यकारी अध्यक्ष एवम रामचंद्र गंधर्व,आशीष अग्रवाल,चितरंजन शर्मा,संजय जयसवाल,विजय कोल घनश्याम ध्रुव ,धनीराम प्रजापति,देवलाल सिंह,उमेंद्र शर्मा,देवनारायण,अजय कोल ब्लॉक कांग्रेस के सभी सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!