Uncategorized

सामने आई दिल दहला देने वाली घटना , 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर बच्ची को निकाला बाहर।

 सामने आई दिल दहला देने वाली घटना , 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत

 

रायगढ़। मारपीट कर घंटो बाथरूम में बंद रखती थी महिला ,
महिला बाल विकास अधिकारी एवम खरसिया पुलिस टीम ने रेस्क्यू बच्ची को बाहर निकाला बच्ची ने बताया के महिला उसे खाना भी नहीं देती थी ।रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहा 5 साल की मासूम के साथ हैवानियत होती रही है,बच्ची को मार पीट कर बाथरूम में घंटो बंद रखा जाता था घटना की जानकारी मिलने पर महिला बाल विकास अधिकारी और खरसिया पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर बच्ची को बाहर निकाला और अपने सरंक्षण में लिया ।मिली जानकारी के अनुसार खरसिया के मदनपुर सिंचाई कॉलोनी में शासकीय सिक्षिका द्वारा मासूम बच्ची को प्रताड़ित कर बाथरूम में बंद रखा जाता था इसकी सूचना कॉलोनी वासियों द्वारा पत्रकार को दी गई मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला बाल विकास अधिकारी पुनिया दर्शन । अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निमिषा पांडे एवम चौकी प्रभारी अमिताभ खांडेकर को दी गई एवम तत्काल कार्यवाही करते हुए आशा अग्रवाल के घर में दबिश देकर बच्ची को बंद किए गए बाथरूम के अंदर से छुड़ाया गया,बच्ची को बाथरूम में बंद किया गया था इस घटना को देख कर सभी की आंखों में आसूं आ गए बच्ची बेहद सहमी हुई डरी हुई थी,जिसे सरंक्षण में ले लिया गया है ।फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है ।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!