कोटा विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क में जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन,।

कोटा विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क में जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन,।
अपने आस पास की खबरों के लिए संपर्क करें, रमेश भट्ट, मो.7999505094,
बिलासपुर। कोटा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कोटा विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों और ग्रामों में पहुंच कर कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप जूदेव को विजय दिलाने कमल छाप पर बटन दबाने की अपील कर रहे हैं।

और इस दौरान छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने युवाओं महिलाओं और समाज के हर वर्गों को ठगा है इस बार ऐसी सरकार को बदलने की अपील भी कर रहे हैं। गली-गली मोहल्लों में जाकर लोगों से बात कर भाजपा प्रत्याशी को विजई बनाने की अपील कर भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली कोटा आस पास क्षेत्र ग्राम खुरदुर,खरगहनी,कुँवारीमुड़ा, लखोदना, अमने, पीपरतराई,मौहरखार, रानी सागर, छेरकाबाँधा,सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच कर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने जनसम्पर्क कर भाजपा को वोट देने अपील की।




