छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

किसान मेले के समापन समारोह में आज शामिल होंगे मुख्यमंत्री  बघेल।

 

बिलासपुर ।बिलासपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेले के समापन कार्यक्रम में कल 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल दोपहर 3 बजे शामिल होंगे। मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया गया है।
मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 2.30 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे साइंस कालेज सरकंडा के हेलीपेड पहुंचेंगे। वे 3 बजे से 4.15 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 4.20 बजे साइंस कालेज हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। किसान मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं बिलासपुर के प्रभारी मंत्री  जयसिंह अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष  धरमलाल कौशिक, संसदीय सचिव  शकुंतला साहू, सांसद  अरूण साव, संसदीय सचिव  रश्मि आशीष सिंह, विधायक  शैलेश पांडे, विधायक रजनीश सिंह, विधायक  रेणु जोगी, विधायक  कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष  अरूण सिंह चौहान, महापौर  रामशरण यादव, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुन्दर दास, बीज विकास निगम के अध्यक्ष  अग्नि चंद्राकर, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  सुरेन्द्र शर्मा, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष  रामकुमार पटेल, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष  अटल श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष  बैजनाथ चंद्राकर, दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष  विपिन साहू तथा मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  एम.आर.निषाद शामिल होंगे।

 

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!