समाजिक

दुर्गा आदिशक्ति वेलफेयर फाउंडेशन ने किया समाज के जरूरतमंदो का सहयोग।

बिलासपुर। समाजिक संस्था दुर्गा आदिशक्ति वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार समाज के जरूरतमंदो का सहयोग करते आ रहा है इसी क्रम में इस संस्था के माध्यम से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरारी के टीम द्वारा जरुरतमंद महिलाओ को साड़ी व छोटे बच्चों को कपडे साथ ही बुजुर्गो को पेंट शर्ट धोती जैसे आदी वस्त्र प्रदान किया है।बता दे की बहुत से ऐस परिवार हैं जिनकी स्थिती समय के अनुरूप अनुकूल नहीं है।किसी कारणवश वो अपने दैनिक जीवन के सारे जरूरतो को भी पुरा कर पाने में सक्षम नही हो पाते। ऐसे मे इस काम का बीडा आदिशक्ति वैलफेयर फाउंडेशन ने उठाया है जो अब तक बिलासपुर शहर के आसपास के गांव मे रहने वाले 489 जरूरतमंदों तक आवश्यकता योग्य चीज़ो को पहुँचाने का काम किया है।

निशक्त व जरूरतमंदो के लिए चिंता करने वाला संस्था है दुर्गा आदिशक्ति वेलफेयर फाउंडेशन – विकाश राव 

संस्था के विकाश राव के अनुसार टीम के माध्यम से आगे भी सहयोगात्मक कार्य को निरंतर जारी रखकर समाजहित का कार्य किया जायेगा।इस संस्था से जुड़े सभी लोग समाज के जरूरतमंद निःशक्त,असहाय लोगो के लिए काफी चिंतित रहतें हैं इसलिए समय-समय पर ऐसे कार्य करने खुद आगे बढ़कर आते हैं।इस कार्य मे दुर्गा आदिशक्ति वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक सदस्य नीलेन्द्र सोनी,अध्यक्ष विकास राव , सचिव सौरभ साहू मस्तूरी टीम की बहने यशोदा साहू, महिमा कश्यप, राखी गोयल, अंजुला डोंगरे, निशा कोरिया, माया चंद्राकर , रीना सोनानी , मीना साहू , नेहा यादव , प्रियंका यादव,व सभी दुर्गा आदिशक्ति वेलफ़ेयर फाउंडेशन के साथियों की उपस्थित रही।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!