मनमोहन सिंह✍️
बिलासपुर कोटा। खैरा ग्राम पंचायत पुडू स्थित देवरहा बाबा आश्रम में प्राचीन काल से भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग स्थापित है। श्रावण मास के आते ही भक्त जनों का दर्शन के लिए कतार लग जाता है। श्रद्धालु दूर दूर आकर बेलपत्र के साथ जल अर्पण करते हाथ जोड़कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं।

स्वामी श्री श्री 108 श्री शिवानंद जी महाराज के परम सानिध्य में प्रतिवर्षानुसार आयुर्वेद देवरहा बाबा आश्रम में जलाभीषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। देवरहा तालाब सरोवर के नाम से प्रसिद्ध अति प्राचीन शिव मंदिर एवं वनांचल ग्राम पहाडी की वादियों पर स्थित आयुर्वेद ग्राम पुडु के नाम से विख्यात है।जहाँ प्राकृतिक छटा एवं पर्यावरण का स्पष्ट उल्लेख अपने आप में प्रामाणित करता है,जो अद्वैत आश्रम बेलगहना के 33 आश्रमों में से एक है ।

जहाँ श्री श्री 1008 श्री परमहंस स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के कृपापात्र महात्मा स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में शनिवार कृष्ण पक्ष को भूत भावन भगवान शिव जी की मंदिर पर रुद्राभिषेक पूजन भजन,प्रसाद,भंडारा किया गया।वैश्विक कोरोना महामारी के निवारण हेतु जनकल्याण एवं विश्व कल्याण के लिए पूजा अभिषेक सम्पन्न किया गया।पूजन कार्यक्रम के पश्चात श्री स्वामी जी ने बताया की सावन महीना का पुनीत माह में भगवान श्री शिवजी सहज रूप ,भाव से प्रसन्न हो जाते है। भगवान शिव आषुतोष को निरंतर जलाभिषेक करने एवं पंचाक्षरी मन्त्र से पूजा करने पर सभी भक्तजनो पर कल्याण करते है जो जन कल्याणकारी है।इस दौरान कार्यक्रम में बेलगहना ,खैरा ,चपोरा, पुडु रिंगवार, खसरिया ,रतनपुर,पचरा शेकर,दालसागर,लमनाझर आदि अंचलो से श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!