समाजिकस्वास्थ्य

लायंस क्लब सार्थक(समृद्धि )के द्वारा फूड फॉर हंगर प्रोजेक्ट के तहत निशुल्क भोजन की व्यवस्था

 

बिलासपुर।क्लब सार्थक (समृद्धि) के चार्टर अध्यक्ष लायन डॉ हर्षा शर्मा अध्यक्ष मोना लांबा ने फूड फॉर हंगर प्रोजेक्ट के तहत कोनी स्थित वृद्ध आश्रम के लिए एक समय का भोजन एक संस्था के सहयोग के द्वारा रोजाना प्रदान करने की व्यवस्था की है। क्लब सार्थक की लायन अंजू अग्रवाल ने सेंदरी स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे 15 वृद्धजनों के लिए एक संस्था से बातचीत की और उस संस्था ने अपने मदद देने की पेशकश की इस संस्था के द्वारा रोज उन लोगों के लिए एक समय का खाना देने का निर्णय लिया है वृद्धाश्रम के कर्मचारी रोज शाम को 5:30 बजे इस संस्था से खाना ले जाकर वृद्ध आश्रम में पहुंचाते है।लायंस क्लब सार्थक ने कहा की हम इस संस्था के प्रति अपना बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करतें हैं उनकी इस उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हे साधुवाद। इस क्लब के द्वारा समाज के हित में लगातार कई सेवाभावी कार्य किए जाते रहे है पूर्व में दो बेसहारा महिलाओं को टीम मानवता की मदद से बहतराई स्तिथ आश्रम में आश्रय दिलाया गया इन दोनो आश्रम में राशन दवाइया और कपड़े प्रदान करने की जिम्मेदारी भी ली है।इस कार्य की जिम्मेदारी सचिव वंदना सिंघानिया कोषाध्यक्ष ला मोनिका घई लायन रिंकी तायल ला इंदिरा त्रिपाठी ला डॉक्टर उज्जवला ला श्रद्धा राव ला रंजना चतुर्वेदी और अन्य सदस्यों ने ली है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!