पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल का भाजपा युवा मोर्चा मस्तूरी द्वारा किया गया भव्य स्वागत

मस्तूरी । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मस्तुरी मंडल के द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत बड़े उत्साह के साथ मस्तूरी फोरलेन चौक पर किया गया जिसमें बिलासपुर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केसरवानी एवं मस्तूरी भाजयुमो अध्यक्ष बिरेंद्र अनुरागी, भाजयुमो उपाध्यक्ष मनीष सिंह ठाकुर, विकाश साहू, भाजयुमो महामंत्री अंकित मिश्रा, जयकिशन साहू, मंत्री प्रीत चंद्राकार, सुमित्र शुक्ला, बिट्टू कौशिक, मनीष निर्णेजक, प्रकाश तिवारी सुरज पटेल,सूरज मानिकपुरी, आदि युवा मोर्चा के युवाओं के नेतृत्व में बड़े ही जोर शोर से उत्साह पूर्वक पूर्व कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया युवाओं के इस उत्साह और ऊर्जा को देखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं के इस स्वागत का आत्मीय स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।







