Uncategorizedकोटा न्यूज़

सर्प दंश से पीड़ित महिला को डायल 112 ने सही समय पर पहुंचाया अस्पताल बच गई जान।

सर्प दंश से पीड़ित महिला को डायल 112 ने सही समय पर पहुंचाया अस्पताल बच गई जान।

कोटा। सर्प दंश से पीड़ित महिला को समय पर डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच पाई। कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना पुलिस चौकी से 10 किलोमीटर दूर व कोटा से 30 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत लूफा में सोमवार को  दोपहर लगभग 3 बजे डॉयल 112 कमांड सेंटर रायपुर में सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला को सांप काट लिया है। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल डायल 112 कोटा टीम घटना स्थल पहुंची और सर्पदंश से पीड़ित महिला को कोटा स्थित समुदाईक सवास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जानकारी के अनुसार दुलेश्वरी मेश्राम पति बजरंग मेश्राम उम्र 29 वर्ष, ग्राम लूफा रहने वाली है। जो अपने ही घर मे खाना पकाने के लिए लकड़ी निकाल रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने उनके दाहिने हाथ को काट लिया।जल्दी अस्पताल पहुंचने से बची जान महिला को करैत सांप ने काटा था, जो कि काफी जहरीला होता है। महिला को तत्काल अस्पताल ले जाने की वजह से ही उसकी जान बच पाई। इस कार्य में कोटा थाना में पदस्त आरक्षक आशिष वस्त्रकार, चालक मुनेंद्र जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!