Uncategorized

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह राजपूत को थाना स्टाफ के व पत्रकारों ने दी विदाई।

नव पदस्थ थाना प्रभारी सुनील कुर्रे ने लिया चार्ज कहा क्षेत्र के महिला संबंधित अपराधों और अन्य मामलों में कड़ी पूर्वक कार्यवाही की जाएगी।

पचपेड़ी।बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना में पदस्थ थाना प्रभारी प्रवीण सिंह राजपूत को पचपेड़ी थाना स्टाफ के द्वारा एवं छ ग श्रमजीवी कल्याण संघ द्वारा आज विदाई दिया गया। विदाई का कार्यक्रम पचपेड़ी रेस्ट हाऊस में रखा गया था । पचपेड़ी थाना में पदस्थ रहते हुए उनके कार्य से ग्रामीण बहुत ही प्रभावित रहते थे वह सबकी बातों को सुनकर ही निराकर कर कार्यवाही करते थे उनके रहते आसपास क्राइम की भी कमी हुई ग्रामीण ने भी थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत के कार्यकाल को बहुत ही अच्छा बताया । विदाई समारोह में थाना स्टाफ के एसआई सोनवानी, प्रधान आरक्षक आर के सिन्हा, सहित महिला आरक्षक चंदा यादव, मीना राठौर, व आरक्षक में, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र साहू, प्रेम बंजारे, राम कुमार भारद्वाज,शिव धन बंजारे, चंद्र प्रकाश भारद्वाज, छत्रपाल डहरिया, सहित थाना स्टाफ के समस्त पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। वही पत्रकारों में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के अध्यक्ष विजय सुमन, उपाध्यक्ष रघु यादव, सचिव हरिओम श्रीवास ,विमल कांत, दिनेश पाटले उपस्थित रहे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!