Uncategorized

डायल 112 वाहन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म समुदायिक सवास्थ्य केंद्र में कराई भर्ती।

डायल 112 वाहन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म समुदायिक सवास्थ्य केंद्र में कराई भर्ती।

बिलासपुर कोटा। डायल 112 वाहन में गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस टीम और स्वजनों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों की टीम जच्चा और बच्चा का इलाज कर रही है।कोटा सूदनपारा की रहने वाली रीना नेताम पति दुर्गेश नेताम 25 वर्ष को बीते शनिवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुइ। फिर अचानक धीरे धीरे दर्द बढ़ने लगा। इसके बाद स्वजन उसे अस्पताल पंहुचाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था में जुट गए, लेकिन तत्काल गाड़ी नहीं मिली तो स्वजन ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर मामले की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई। सूचना पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

 

गर्भवती महिला को गाड़ी में बैठकर अस्पताल के लिए रवाना हुई।112 की टीम राम मंदिर चौक के पास पहुंचे वाली थी। इसी दौरान महिला का प्रसव शुरू हो गया। इसके बाद गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी की गई। फिर पुलिसकर्मी और स्वजन की मदद से प्रसव कराया गया। इसके बाद महिला और बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। दोनों मां और बच्चे स्वस्थ हैं। इस कार्य मे आरक्षक आशीष वस्त्रकार चालक अनिल पंकज ने सराहनीय योगदान दिया है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!