समाजिकसंस्कृति

सिलपहरी में हरेली त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।साथ ही गौठान में वृक्षारोपण भी किया गया।

बिलासपुर। सिलपहरी ग्राम पंचायत के गौठान मे हरेली पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।हरेली के पावन अवसर पर गौठान मे वृक्षारोपण किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरीशंकर यादव उपस्थित रहे।उन्होंने मुख्यमंत्री के महत्त्वाकांक्षी योजना गौठान के संबंध मे अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि से गोबर खरीदने के साथ साथ आज से गौमूत्र भी छत्तीसगढ सरकार खरीदेगी जिससे हमारे गांव के सामान्य लोगो को भी आमदनी होगी साथ ग्राम का विकास भी होगा। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से गौरीशंकर यादव महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ,टीकाराम यादव सिलपहरी गौठान समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष ,भागीरथी पटेल,सरपंच प्रतिनिधि,अविनाश नेताम उपसरपंच प्रतिनिधि ,राजकुमार पटेल सक्रिय पंच गौठान समिती,रमेश पाल किसान मित्र गौठान समिति, चमन यादव , मंजू ,रेशमा,सक्रिय महिला, राधाz संगीता ,अनीता सुनीता ,फुलवंती ,सरोजिनी, रामकली, सोनबाई,गिरीश यादव पंच,मन्नू यादव, पंच,राजेश नायक ,राजेश पटेल,दिलीप केवट,सीताराम पटेल,संजय पटेल आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!