कोटा। अवैध महुवा शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलगहना स्थित गंगानगर निवासी दीपक प्रजापति ,पिता स्व. पुनाराम प्रजापति उम्र26 वर्ष को 7 लीटर अवैध महुवा शराब के साथ बेलगहना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलगहना चौकी स्थित गंगा नगर में एक युवक महुवा शराब बेचने के लिए रखा है, मौके से, युवक के कब्जे से7 लीटर अवैध शराब को जप्त कर आबकारी अधिनियम धारा34 /2 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। कार्यवाही में चौकी प्रभारी अजय वारे, प्रधान आरक्षक ललित पैकरा, आरक्षक ईश्वर नेताम, अब्दुल फिरोज,आरक्षक सत्येन्द्र सिंह, की मुख्य भूमिका रही।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!