Uncategorized

शौच के लिए नदी के तट पर गया था युवक, अचानक नदी में पानी का बहाव पड़ गया 4 घंटे तक फंसा रहा। पचपेड़ी पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया उसकी जान

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम केवटाडीह (टांगर) से पचपेड़ी पुलिस को फोन से शाम 4 बजे के आसपास सूचना मिली की एक युवक रामेश्वर राय पिता लक्ष्मण राय उम्र 32 शौच के लिए लीलागर नदी तट पर गया था जिसमे नदी में अचानक औपानी बढ़ जाने के कारण नदी के तेज बहाव मे फंस गया है।जिसके बाद तत्काल पचपेड़ी पुलिस थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, ए एस आई अजय सोनवानी,प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे एवं वाहन चालक नवीन मिश्रा तत्काल मौक़े पर पहुंचे।पानी के बहाव काफी तेज था एवं अंधेरा हो जाने के कारण नदी मे फंसे युवक को रेस्क्यू करना बहुत मुश्किल था लेकिन पचपेड़ी थाना प्रभारी और साथ मे पहुंचे टीम ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे करीब 4 घंटे के भारी मशक्कत के बाद रात 8,30 बजे रामेश्वर राय पिता लक्ष्मण राय उम्र 32 वर्ष को बाहर निकाला जा सका युवक के बाहर निकलने के बाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।।साथ ही पचपेड़ी पुलिस लोगो से अपील भी कर रहे है की भारी बारिश के कारण आसपास के नदी नाला उफान पर है कृपया कोई नदी नाले के आसपास न जाए।।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!