छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

बिलासपुर में तहसीलदारों का बड़ा फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किया तबादला आदेश।

बिलासपुर में तहसीलदारों का बड़ा फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किया तबादला आदेश।

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर द्वारा तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। कलेक्टर ने 8 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा और आगामी आदेश तक लागू रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को एक तहसील से दूसरी तहसील में पदस्थ किया गया है। वहीं, कुछ नायब तहसीलदारों की भी नई जगहों पर नियुक्ति की गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
प्रकाश चन्द्र साहू — बिलासपुर से मस्तूरी तहसीलदार।
आकाश गुप्ता — बिलासपुर में तहसीलदार के पद पर पदस्थ।
प्रकृति ध्रुव — बिलासपुर से सीपत में नायब तहसीलदार।
राजेन्द्र भारत — बिल्हा से रतनपुर तहसीलदार।
लखेश्वर प्रसाद किरण — मस्तूरी से बोदरी तहसीलदार।
शुभांगी गुप्ता — मस्तूरी से पचपेड़ी नायब तहसीलदार।
अनिरुद्ध तिवारी — रतनपुर से बिलासपुर नायब तहसीलदार।
अप्रतिम पाण्डेय — कोटा से बिलासपुर नायब तहसीलदार।
पंकज सिंह — बेलगहना से रतनपुर में अतिरिक्त तहसीलदार।
राहुल साहू — बेलगहना से रतनपुर क्षेत्र में नायब तहसीलदार पदस्थ।
राहुल शर्मा — सकरी से बिल्हा तहसीलदार।
विभोर यादव — पदोन्नति के बाद बेलगहना तहसीलदार।
टोपलाल सिदार — सकरी से बेलगहना नायब तहसीलदार।
सोनू अग्रवाल — रतनपुर से सकरी तहसीलदार।
अंकित राजपूत — रतनपुर से सकरी नायब तहसीलदार।
संदीप साय — बोदरी से सीपत तहसीलदार।
श्वेता यादव — अतिरिक्त तहसीलदार, उप तहसील सकरी।
जयश्री राजन पथो — नजूल एवं प्रोटोकॉल शाखा में तहसीलदार की जिम्मेदारी।तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारियों की नवीन पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले की विभिन्न तहसीलों में राजस्व संबंधी कार्यों के संचालन और जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के बाद अब संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारी संभालनी होगी।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!