कोटा। ,बिलासपुर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने आज कोटा थाने में अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया जहां पुलिस टीम कोटा को निर्देश दिया कि फरियादी की शिकायतों को गंभीरता से जांच की जाए उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध में पुलिस की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित स्टाफ को बख्शा नहीं जाएगा श्री झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोटा थाना में महिला स्टाफ की कमी है, जिसे शीघ्र ही पूरी करने की बात कही,।

वहीँ किसी भी तरह से अपराध को बढ़ाने वाली गतिविधियों को नियंत्रित किया जाएगा सट्टा, अवैध शराब, नशीले इंजेक्शन, चोरी करने वालो पर कठोर कार्यवाही की जाएगी पूर्व में हुई चोरियों के संबंध में कहा कि जितने भी पुराने संदिग्ध हैं उनकी पतासाजी कर चोरी की गंभीरता से जांच की जाए इसके अलावा नशीले कारोबार करने वालों के खिलाफ शीघ्र ही कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिया इसके बाद एसपी ने थाना परिसर में साफ सफाई रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया और उपस्थिति स्टाफ एडिशनल एसपी ग्रामीण रोहित झा ,व थाना प्रभारी सनिप रात्रे से क्षेत्र में आने वाली परेशानियों से भी अवगत हुए।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!