छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

महज 345 रुपये के सालाना प्रीमियम पर मिला 5 लाख का बीमा सुरक्षा कवच, दिवंगत डाककर्मी के परिवार को मिली आर्थिक मदद।

महज 345 रुपये के सालाना प्रीमियम पर मिला 5 लाख का बीमा सुरक्षा कवच, दिवंगत डाककर्मी के परिवार को मिली आर्थिक मदद।

बिलासपुर में नामांकित हितग्राही कृष्णा साहू को सौंपा गया 5 लाख रुपये का बीमा क्लेम चेक।

बिलासपुर, । कम प्रीमियम में बड़ा बीमा सुरक्षा कवच किस तरह संकट के समय परिवार का सहारा बन सकता है, इसका उदाहरण इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से सामने आया है। पेंड्रा रोड उपसंभाग के सेमरदर्री शाखा डाकघर में कार्यरत रहीं स्वर्गीय श्रीमती अरुणा ने महज 345 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया था। दुर्घटना में उनके निधन के बाद बीमा योजना के तहत नामांकित हितग्राही  कृष्णा साहू को 5 लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक सौंपा गया।
यह बीमा सुरक्षा स्वर्गीय  अरुणा के परिवार के लिए आर्थिक संबल बनी है। उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस के माध्यम से दुर्घटना बीमा लिया था। उनके निधन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत बीमा दावा राशि का भुगतान किया गया।
बिलासपुर मुख्य डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में डाक अधीक्षक  बी.एल. जांगड़े के मार्गदर्शन में नामांकित हितग्राही  कृष्णा साहू को बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपाधीक्षक  रवि कछेर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सर्किल हेड  मिथिलेश सिन्हा, वरिष्ठ प्रबंधक  कमल चौहान तथा रॉयल सुंदरम के क्षेत्रीय प्रबंधक  सौरभ जोशी उपस्थित रहे।
बीमा योजनाओं का लाभ लेने नागरिकों से अपील
कार्यक्रम के दौरान इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सर्किल हेड  मिथिलेश सिन्हा ने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाएं अप्रत्याशित होती हैं और ऐसे कठिन समय में बीमा परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कम वार्षिक प्रीमियम वाली बीमा योजनाएं भी जरूरत के समय परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हो सकती हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए उपलब्ध बीमा योजनाओं की जानकारी लें तथा पात्रता और शर्तों को समझकर उनका लाभ उठाएं।
यह मामला बताता है कि समय रहते लिया गया बीमा संकट की घड़ी में परिवार को आर्थिक सहारा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!