आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी

नेता प्रतिपक्ष को फूल और गांधी का संदेश भेंट करते हुए आप प्रदर्शनकारियों ने कहा बीजेपी के नेता बीमार हो गए हैं।

बिलासपुर-दिल्ली के साथ पंजाब जितने के बाद आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर हमले के विरोध में बिलासपुर में आम आदमी पार्टी ने आज नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के परसदा स्थित निवास का घेराव किया। आप के प्रदर्शनकारी हांथ में फूल और पोस्टर लेकर नेता प्रतिपक्ष के निवास पहुंचे। यहां बीजेपी के खिलाफ आप प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष को फूल भेंट करने की जिद में आप प्रदर्शनकारी करीब 2 घंटे तक नेता प्रतिपक्ष के निवास के बाहर ही धरने पर बैठे रहे। नेता प्रतिपक्ष को फूल और गांधी का संदेश भेंट करते हुए आप प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, बीजेपी के नेता बीमार हो गए हैं। सीएम केजरीवाल के घर पर हमले कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ऐसे बीमारू नेताओं को फूल देकर गेट वेल सून करने आई है और कहने आई है कि, दिल्ली सरकार के अस्पताल में वे अपना फ्री इलाज करा लें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, आम आदमी पार्टी छग में अपनी जमीन तलाश रही है। लोकतंत्र में सबको अधिकार है, विस्तार करना चाहिए। लेकिन प्रदेश में आम आदमी पार्टी की संभावना कम है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!