छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

IIFA अवार्ड में बिलासपुर के संदीप श्रीवास्तव को फिल्म शेरशाह के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का मिला सम्मान छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री ने दी बधाई।

 

बिलासपुर। शहर के संदीप श्रीवास्तव आइफा अवार्ड में सम्मानित हुए।संदीप फिल्म शेरशाह के लिए स्क्रीन प्ले लिखा था जिसे बेस्ट स्क्रीनप्ले कैटेगरी के तहत यह आवार्ड दिया गया वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हे ट्वीट कर बधाई दी है और कहा संदीप श्रीवास्तव को शेरशाह के लिए बधाई,छत्तीसगढ़ को उन पर गर्व है।यह इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवार्ड का अवॉर्ड सेरेमनी आबू धाबी में हो रही है इसका लास्ट इवेंट 4जून को हुआ।

बता दे कि संदीप बिलासपुर के रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव के बड़े भाई हैं संदीप लंबे समय से मुंबई में रहकर फिल्म में काम कर रहे हैं शुरुआत में उन्होंने कुछ टीवी सीरियल में एक्टिंग की इसके बाद बहुत से नाटक,सीरियल और फिल्मों में डायलॉग और गीत लिखे।फिल्म काबुल एक्सप्रेस में उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली जिसके बाद निर्देशक के तौर पर न्यूयॉर्क में वी शांताराम अवार्ड से भी उन्हें सम्मानित किया गया।अब तक छप्पन फिल्म में भी इनके डायलॉग हिट रहे वो फिल्म भी उस समय आइफा में नॉमिनेट हुई थी।

Thebilasatimes 🎬filmi

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!