कोटा खैरा। ग्राम पंचायत पोड़ी में निशुल्क कोचिंग सेंटर पोड़ी व युवा पीढ़ी ग्राम पंचायत पोड़ी के तत्वाधान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। हाई स्कूल प्रांगण मे युवा छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा के साथ, राष्ट्र निर्माण के लिए जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से आयोजित परीक्षा में 427 प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया।

आयोजन के लिए पोंडी के युवाओं को बधाई देते हुए यासीन खान ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में न सिर्फ स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है बल्कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है । उन्होंने आगे कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में जाइये आपका उस पद पर रहना तभी सार्थक है जब आप अपने नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते है । एक बेहतर नागरिक ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण कर सकता है । सभा को सम्बोधित करते हुए जिला कोंग्रेस कमेटी के महामंत्री आशीष शर्मा, वादिर खान ने कहा कि सफलता के लिए कोई शार्टकट नही होता पर हम अपने अंदर कड़ी मेहनत , दृढ़ निश्चय और बेहतर प्रबंधन जैसे गुणों को विकसित कर आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते है । उन्होंने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।रेलवे, पुलिस,बैंक व अन्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए स्वयं को तैयार करें। इस प्रतियोगिता में

गणित,रिजनिंग,साइंस, सामान्य ज्ञान,हिंदी, इंग्लिश से संबंधित कुल 100 प्रश्न पूछा गया।जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दियागया।प्रश्न पत्र में चार विकल्प दिए जाएंगे जिसमें से सही जवाब पर निशान लगाना है। परीक्षा समाप्त होने के पश्चात ही परिणाम की घोषणा की गई।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गजेंद्र गुप्ता 5 हजार व ट्रॉफी, द्वितीय प्रवीण कुमार 4 हजार व ट्राफी, तृतीय दिव्या पैकरा 3 हजार व ट्राफी, चतुर्थ शुभम साहू 2 हजार व ट्राफी, पंचम सुमित कुमार 1 हजार व ट्राफी के साथ सम्मानित किया गया।साथ ही 6 से 10 तक आने वाले प्रतिभागी शालिनी जायसवाल,संजीत जायसवाल संदीप कुमार साहू, वासुदेव,शिवानी जायसवाल को 5 सौ रुपए राशि व मैडल प्रदान किया गया। वहीं 10 से 20 वे स्थान में आने वाले प्रतिभागियों को 250 रुपये व मैडल दिया गया।21 से 50 वे स्थान आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करें प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सरपंच रमाकांत मरकाम, हेमंत सिंह क्रांति,जुगनू तंबोली,योगेश सिरसो,बिन्नू यादव,कादिर खान,रामेश्वर दास,थानेश्वर, जीत कुमार,प्रकाश, निकेश,यशवंत सिरसों, सहित ग्रामवासी जुटे रहे।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!