छत्तीसगढ़

खबर का असर :सड़क से हटाया गया पानी टैंकर, आवागमन हुआ सुचारू

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र वार्ड नंबर 11 अंतर्गत नयापारा संतोषी मंदिर के पास सड़क निर्माण कार्य में जिम्मेदारो की लापरवाही को लेकर खबर का असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के दो घंटे के भीतर सड़क पर खड़े पानी के टैंकर को वहां से हटा दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा पानी का टैंकर बीते दो दिनों से एक घर के ठीक सामने सड़क पर खड़ा था, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। संकरी सड़क पर टैंकर खड़े होने के कारण दोपहिया वाहन व साईकिल चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी।स्थानीय नागरिकों की परेशानी को लेकर खबर सामने आने के बाद जिम्मेदारों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की। टैंकर हटाए जाने के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह सुचारू हो गया है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!