अपराधबिलासपुर संभाग
बिलासपुर जिले में हो रही पीडीएस चावल चोरी करने वाले गिरोह व मास्टरमाइंड को पुलिस ने धरदबोचा, 500 बोरी चावल भी जप्त।

बिलासपुर- बीपीएल परिवारों को लिए वितरण के लिए लाई गई चावल चोरी करने वाले शातिर गिरोह पुलिस के गिरफ्त में, पीडीएस.चांवल चोर गिरोह का पर्दाफाश हो गया है, बिलासपुर जिले के 6 अलग – अलग शहरी व ग्रामीण थानो से कुल 12 पी.डी.एस. चांवल चोरी के मामलों का हुआ खुलासा, चिरौटी गांव , जिला मुंगेली का चोर गिरोह देता था अंजाम ,पी.डी.एस. चांवल चोरी की घटनाओं को अंजाम 500 बोरी पी.डी.एस. चांवल जप्त , विगत कुछ महिनों से बिलासपुर जिले के आसपास कुछ थाना क्षेत्र में अचानक चावल चोरी के मामलों में लगातार बढोतरी होती चली गयी,
जिसे देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा के द्वारा चांवल चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करने तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा , रशमीत कौर चावला के नेतृत्व में अनुविभाग स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया , और लगातार चावल चोरो के गिरोह के पतासाजी हेतु अलग – अलग जिलो में योजना करके मुखबिर सूचना एकत्रित कर रहे थे




