Uncategorized

पहलगाम हमले पर मृतको के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सिरगिट्टी साहू समाज ने बन्नाक चौक में श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 

बिलासपुर सिरगिट्टी साहू समाज ने शुक्रवार की शाम पहलगाम आतंकी हमले में गहरी संवेदना जताते हुए कैंडल जलाया बन्नाक चौक पर बडी संख्या मे आक्रोशित मौन व शांतिपूर्ण श्रद्धांजली कार्यक्रम में 2 मिनिट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस दौरान लोगो ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही मानवता के दुश्मन आतंकियों के खिलाफ आक्रोश भी जताया।

साहू समाज के गोकुल साहू ने कहा ये देश के सैलानियों पर अटैक नहीं मानवता पर हमला है हम सभी इसकी भर्त्सना करते हैं और सरकार से अपील करते हैं कि हमला करने वाले आतंकियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। इस घटना से पूरा देश दुखी हैं जो भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस हमले के जिम्मेदार चाहे कोई देश ही क्यों न हो उन पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इस दौरान पवन साहू,सांतनु साहू,राजेश साहू,गोकुल साहू,डिकेश साहू,सुरेश साहू,आशीष साहू,किशन साहू एवं समस्त साहू समाज लोग उपस्थित थे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!