शिक्षा

नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी में गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बिलासपुर। भारत पुरातन काल से ही अलग-अलग पर्वों का केंद्र बिंदु रहा है इसी के लिए अलग-अलग अवसर पर कृतज्ञता जाहिर करने के लिए अलग-अलग त्यौहार यहां मनाया जाता हैं मानव के जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है गुरु को जीवन के आधार कहना गलत ना होगा। इसलिए गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा को दर्शाने के लिए पूरे देश में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।इस अवसर पर नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी में गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम बाल कैबिनेट की अध्यक्ष एवं शाला की राष्ट्रपति कुमारी खुशी पाठक द्वारा गुरुपूर्णिमा के बारे में जानकारी देते हुए एक बोध कथा सुनाई गई इसके पश्चात बाल कैबिनेट के अन्य पदाधिकारियों कु खुशी पाठक,फ़्रांशी नवरंग,पूनम साहू ,दिशा पाठक,वंशिका कोरी द्वारा शाला के प्रधानपाठक तथा सभी शिक्षको का तिलक लगाकर और श्रीफल के साथ पेन देकर सम्मान किया।शाला के प्रधानपाठक विकास कायरवार द्वारा बच्चो को बहुत ही अच्छे अच्छे ज्ञानवर्धक बाते बताई गई और कहा कि भारत पुरातन काल से ही अध्यात्म और मार्गदर्शन करने में अग्रणी रहा है और अध्यात्म समेत मार्गदर्शन करने में भारत का कोई सानी नहीं है यह बात स्वयं ही भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करती है।कार्यक्रम के अंत मे सभी बच्चो को चॉकलेट वितरित किया।साथ ही शाला के शिक्षको के सम्मान हेतु सिरगिट्टी निवासी श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा उपहार आदि की व्यवस्था की गई थी।जिसका उपयोग और व्यस्था बाल कैबिनेट ने बेहतर सदुपयोग के साथ किया।अंत में प्रभारी प्रधान पाठक विकास कायरवार शाला परिवार उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!