
एक लाख से अधिक बुखार पीड़ितों के रक्त पट्टी की जांच।
बिलासपुर । जिले में मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए मितानिन एवं स्वास्थ्य कर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है और पाॅजिटिव प्रकरण पाये जाने पर समूल उपचार दिया जा रहा है।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी से 31 जुलाई 2021 तक कुल 1 लाख 364 बुखार पीड़ितों की रक्त पट्टी बनाकर जांच की गयी। जिसमें 13 प्रकरण मलेरिया के पाए गए, जिनमें वाईवेक्स के 4 प्रकरण एवं फाल्सीपेरम के 9 प्रकरण पाए गये। जिले में मलेरिया से किसी की मृत्यु नहीं हुई है।
विकासखण्ड कोटा को मलेरिया मुक्त बनाने का अभियान –



