अपराधछत्तीसगढ़रमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

रुपए के लालच मैं मां ने ही अपने बच्चे को 1 लाख80 हजार मे बेचा।

*रुपए के लालच मैं मां ने ही अपने बच्चे को 1 लाख80 हजार मे बेचा।

-जशपुर (छ:ग) जशपुर :- जशपुर जिले के थाना कुनकुरी क्षेत्र में बच्चे की खरीद-फरोख्त का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में मां यशोदा यादव द्वारा रुपए के लालच में अपने बच्चे को सुकरू आलम उर्फ बंगाली के माध्यम से पश्चिम बंगाल निवासी शेख अलविन को ₹1 लाख 80 हजार में बेचने का आरोप है। कुनकुरी पुलिस ने विवेचना के दौरान पश्चिम बंगाल पहुंचकर बच्चे को सकुशल बरामद किया तथा मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।

प्रार्थिया लक्ष्मी बाई, निवासी ब्लॉक कॉलोनी कुनकुरी, जिला जशपुर ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया के पुत्र शंकर चौहान को उसके पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त हुई थी। शंकर चौहान, यशोदा यादव के साथ रहता था। यशोदा यादव ने 18.12.2025 को एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसे मार्च 2026 में कथित रूप से बेच दिया गया।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 149/2026, धारा 81 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम तथा धारा 143(4), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की विवेचना में सामने आया ₹1 लाख 80 हजार में बच्चे को बेचने का मामला पश्चिम बंगाल से बच्चे को सकुशल बरामद किया गया पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बच्चे को बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया तथा उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया। बरामद बच्चे की वर्तमान उम्र लगभग 09 से 10 माह है।
मां सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

 

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!