धर्मभक्तीशिक्षासमाजिकसंस्कृति

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महराज का 28 मार्च को आगमन

बिलासपुर 21 मार्च 2022: समय के सतगुरू निरंकारी माता सुदीक्षा जी महराज का प्रथम आगमन छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में 28 मार्च को होने जा रहा है. इस अवसर पर शाम 6:00 बजे से 8:30 बजे तक, विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन पुलिस ग्राउण्‍ड लिंक रोड में किया गया है। इस विशाल संत समागम में छत्‍तीसगढ के अलावा पडौसी राज्‍यों उडीसा, महाराष्‍ट, मध्‍यप्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश एवं बिहार से हजारों भक्‍तगण शामिल होंगें । सभी श्रद्धालुओं के लिये रहने,खाने, शौचालय एवं आकस्मिक चिकित्‍सा आदि की व्‍यवस्‍था एक दिन पूर्व से ही समागम ग्राउण्‍ड के निकट किया जाएगा। श्रद्धालुओं रेल्‍वे स्‍टेशन एवं बस स्‍टाफ से समागम ग्राउण्‍ड तक आने जाने की व्‍यवस्‍था एवं अन्‍य सुविधाएं भी की जाएंगी।

इस संत समागम में, निरंकारी मिशन हर मानव को अपने परम पिता परमात्‍मा की पहचान, ब्रम्‍हज्ञान द्वारा करा कर, उसे मोक्ष प्राप्‍त करने का सुअवसर प्रदान करेगा । इस अवसर पर बिलासपुर जोन के जोनल इंचार्ज श्री सुन्‍दर श्‍याम जी एवं संयोजक श्री जोगेन्‍दर सिंह विरदी जी ने सभी जिज्ञासु भक्‍तों को कोविड-19 एवं सभी सरकारी नियमों का पालन करते हुए सादर आमंत्रित किया हैं।

दास-जोगेन्‍दर सिंह विरदी
संयोजक, शाखा बिलासपुर

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!