छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
लगातार ग्रामीणों के साथ आम आदमी पार्टी कोलवाशरी के विरोध में कर सकते हैं जन आंदोलन।

बिलासपुर।तखतपुर/कोटा/बिलासपुर/छत्तीसगढ़/ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दिलीप अग्रवाल एवं बिलासपुर जिला प्रभारी राजेश शर्मा तखतपुर विधानसभा उपाध्यक्ष शरद जायसवाल तखतपुर विधानसभा सचिव एवं मीडिया प्रभारी विनय गढ़ेवाल प्रदेश प्रवक्ता के नेतृत्व में पर्यावरण विभाग के RO जायसवाल से मुलाकात की 10 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी सोमवार को जायसवाल के द्वारा पुरानी कोलवाशरी का निरीक्षण करने एवं पुरानी कोलवाशरी को नोटिस देने की बात कही है वहीं नई कोल वाशरी महावीर कोल वाशरी किन शर्तों पर खोली जाएगी इसकी सारी दस्तावेज देने की बात कही है वही प्रदेश प्रवक्ता ने एनजीटी डिपार्टमेंट को पुरानी कोल वाशरी की शिकायत और नई कोल वाशरी को लेकर शिकायत दर्ज करने की बात कही है जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाने की बात कही है इसी कड़ी में ग्रामीणों में डर का माहौल भी हैं की कोलवाशरी के खुलने के बाद जो परेशानी घुटकु और आस पास के ग्रामीण झेल रहे हैं।




