बिलासपुर।कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना पुलिस चौकी के ग्राम पंचायत रतखण्डी में उस वक्त मातम पसर गया जब बुधवार की सुबह सुबह एक 55 वर्षीय ग्रामीण की लाश फाँसी के फंदे पर लटके मिला , दरअसल मामले में परिजनों का आरोप है।

कि बीती दरमियान मंगलवार देर शाम मृतक चरण सिंह धुर्वे ,पिता लक्षमीनाथ ध्रवे से कृष्णपाल पटेल ग्राम रतखण्डी निवासी से अवैध शराब की शिकायत को लेकर मारपीट हुई थी ,मारपीट में मृत व्यक्ति के दाँत मुह से ब्लड भी निकल रहा था, ब्लड निकलते देख कृष्णपाल पटेल द्वारा मृतक को रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकियां भी दी थी, जिससे मृतक रिपोर्ट दर्ज न करा देने की दहशत में भी था। वहीँ मृतक चरण सिंह ध्रुवे द्वारा इसकी जानकारी पूर्व सरपंच संभू ध्रुव को दिया था ,जिस पर संभू ध्रुव द्वारा मृतक चरण सिंह को समझाने के बाद वापास घर चला गया था। वहीँ परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रात को 10 बजे अपने घर आकार सो रहा था ,जिसके बाद वह घर से कितने समय निकला किसी को पता नहीं चला जब परिजन सुबह 4 बजे उठ कर देखे तो मृतक घर से लापता था। जब सुबह मृतक का लड़का अपने घर से कुछ दूर स्थित बहरानार खार अपने खेत देखने के गया तभी चरण सिंह ध्रुव का सागौन के पेड़ में गमछे से लटकती हुई लाश मिली है,वहीँ बेलगहना पुलिस चौकी प्रभारी अजय वारे द्वारा मौके पर पहुंच कर पंचनामा कार्यवाही कर मृत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेेज दी गई है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही,पता चल पाएगा की आत्महत्या है या फिर हत्या बहरहाल बेलगहना पुलिस मर्ग कायम कर जाँच में जुटी गई है।
Back to top button
error: Content is protected !!