बिलासपुर संभाग
नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ ने दिया धरना ।

बिलासपुर। कोटा आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने कोटा एसडीएम कार्यालय के सामने टेन्ट लगाकर धरना दिया। इसके बाद रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

आंगनबाडी कार्यकर्ताओं व सहायिका का यह है मुख्य मांगें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी किया जाए शिक्षाकर्मी जो पंचायत के अधीन थे उन्हें नीति निर्धारित कर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उन्हें शासकीय कर्मचारी बनाया गया है ।




