अजित राठौर✍️
मस्तूरी । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यादव समाज मस्तूरी के तत्वधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मटका फोड़ आयोजन को लेकर यादव समाज के लोगों द्वारा पूर्ण तैयारी कीगई है।

मस्तूरी बाजार चौक के पास श्री कृष्णा राधा मंदिर में पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा निकाला गया नगर भ्रमण पर निकले हर मोहल्ले में मटकी 4 फोड़ का आयोजन रखा गया था शोभायात्रा के साथ छोटे-छोटे बच्चों को कृष्ण राधा का पोशाक पहनाकर अपने शोभायात्रा में साथ साथ लेकर जिस जिस जगह पर मटकी फोड़ का आयोजन रखा गया था उसे कृष्ण के रूप में छोटे-छोटे बच्चों ने जाकर मटकिया फोड़ी सोभा यात्रा में बच्चों में अपार खुशी देखी गई। इस शोभायात्रा में मस्तूरी से दिलीप यादव,कन्हैया यादव, प्रकाश अवस्थी, मनोज यादव , जितेंद्र यादव,कृष्णा यादव ,राहुल यादव, धर्मेंद्र यादव, दिलीप यादव, रघु यादव, देवचंद यादव नवल किशोर यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे। राधा कृष्ण मंदिर के सामने दुर्गा चौक पर मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है यह आयोजन देर रात तक चलेगी जिसमें मटकी फोड़ने वाले के लिएआकर्षक इनाम रखा गया है यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से चला आ रहा है जिसे लेकर नव युवकों में भारी उत्साह के साथ कौतूहल बना हुआ है।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!