अपराध

सिरगिट्टी क्षेत्र में हुडदंग मचाते देर रात किया पथराव,लोगों में दहशत फैलाने ले रहें नशे का सहारा।

 

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाने अंतर्गत इलाके मे युवा पीढ़ी नशे के आगोश मे इस कदर समा रहे है की अब इन्हे अपना पराया भी नजर नही आ रहा नशे के लत मे युवा गली मुहल्ले मे दहशत फैलाने से बाज नही आ रहें हैं,सूत्रों के अनुसार बीते रात बन्नाक चौक के आगे तलाब के पास मामूली बात को लेकर कुछ युवकों ने पूरे मोहल्ले मे हुड़्दंग मचाया और लोगो के घरो तक मे पथराव करने से नही चुके इससे भी बात नही बनी तो एक ऑटो पर पत्थरो से वार करते हुए उसे भी छतिग्रस्त कर दिया।मुहल्ले वालो ने इस पुरी घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची हलाकी इसमे से कुछ आरोपीओ को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसी रात गिरफ्तार कर लिया।लेकिन अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार एक पुलिस कर्मी की बाकी लोगो को पकड़ने के लिए दौड़ते वक्त गढ्ढे में पैर पड़ने से पैर पर गंभीर चोट आ गई।इसके बाद थाना प्रभारी ने खुद मोर्चा सम्हाला।वर्तमान में नशे की गिरफ्त में खासकर युवा वर्ग फंसते जा रहें हैं इसका एक कारण यह भी है की युवा आजकल बहुत जल्दी अपना हौसला और सहनशील खो देते हैं,जिसका परिणाम यह होता है कि वे डिप्रेशन में चले जाते है और फिर वे नशे की गिरफ्त में फंस जाते हैं,तरह तरह के नशे करने वाले युवा अब अपराधो को अंजाम दे रहे हैं दूसरा बड़ा कारण यह भी है कि आजकल नशा फैशन बनता चला जा रहा है गलत संगत में पड़कर नशे को फैशन मान लेना युवा वर्ग की सबसे बड़ी कमजोरी है,दूसरों की देखा-देखी भी लोग नशा करने लग जाते हैं अपने आपको आधुनिक बनाने के लिए नशे का सहारा लेने लगते हैं,इसके साथ ही नशा माफियाओं के बढ़ते प्रभाव और नेटवर्क से नशीले पदार्थ आसानी से उपलब्ध होने लगें हैं।पुलिस प्रशासन को चौक चौराहे के आलावा गलियों मुहल्लों के भीतर पेट्रोलिंग बढ़ाने और इस तरह के मामले पर अंकुश लगाने की बेहद आवश्यकता है ताकि युवा वर्ग इस दलदल से मुक्त होकर मुख्यधारा में शामिल हो।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!