छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का क्रियान्वयन 1 सितम्बर से।

- कलेक्टर ने दिया आवश्यक निर्देश
बिलासपुर । राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् 1 सितम्बर से ग्राम पंचायतों में आवेदन लिए जाएंगे। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने सभी ग्राम पंचायतों में इसके लिए आवदेन प्रपत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश आज टीएल की बैठक में दिया।
कलेक्टर ने सभी पंचायत सचिव को ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहकर आवेदन लेने और आवेदनों की जांच के लिए पटवारी तथा ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी को रोस्टर बनाकर ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। सभी एसडीएम सतत् इसकी माॅनिटरिंग करेंगे।
शत् प्रतिशत त्रुटिरहित गिरदावरी के लिए हरेक खेत में जाकर करें सत्यापन-
कलेक्टर ने शत् प्रतिशत त्रुटिरहित गिरदावरी के लिए हरेक खेत में जाकर गिरदावरी कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। सभी स्तर के राजस्व अधिकारियों को उनके लिए आबंटित गांव में 10 प्रतिशत खसरों की जांच करनी है। शासन के इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् जिन किसानों ने सामान्य धान के बदले सुगंधित धान या अन्य फसल लगाए है, उनके रकबे की एंट्री प्राथमिकता से करने का निर्देश दिया गया।
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत् अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए निर्देश दिए गए।
गोधन न्याय योजना के तहत् नगरीय क्षेत्र के गौठानों में गोबर खरीदी बढ़ाने एवं गोबर से निर्मित जैविक खाद की बिक्री बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिया। गौठानों में निर्मित सुपर कम्पोस्ट खाद का उपयोग वृक्षारोपण हेतु करने के लिए प्रोत्साहित करें। सार्वजनिक एवं निजी प्रतिष्ठान, खदान क्षेत्रों में किए जा रहे वृक्षारोपण में इन खादों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाए। गौठानों में खाद बनाने के कार्य में लगे स्व सहायता समूहों को उनके लाभांश की राशि का भुगतान सर्वाेच्च प्राथमिकता से करने कहा।
गौठानों में विकसित किए गए चारागाहों में पानी की व्यवस्था के लिए जल्द से जल्द बोर खनन के निर्देश दिए गए।
वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए माइक्रो प्लानिंग



