Uncategorized

Video: निगम अफसर के उपर जानलेवा हमला अतिक्रमण कार्यवाही के दौरान उग्र हुआ युवक.

बिलासपुर असामाजिक तत्वों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं,जिनको कानून का कोई भय नही इसका नजारा एक बार फिर मंगलवार को सरकंडा क्षेत्र में नज़र आया। चोरी और सीनाजोरी की तर्ज पर 2 अतिक्रमणकारियों ने निगम अधिकारी की जान लेने की कोशिश तक कर डाली।

दरअसल बिलासपुर सरकंडा साइंस कॉलेज के पास कार्यवाही करने मंगलवार को नगर निगम अतिक्रमण शाखा का दस्ता पहुंचा था। यहां आस-पास कुछ गुमटी नुमा दुकान मौजूद है, जिनके संचालको समझाइश देते हुए उन्हें हटाने का अभियान चल रहा था,इसी में गोल्डी टी स्टॉल भी शामिल है। जिसके संचालक चिंगराजपारा निवासी भावेश गुप्ता और गोल्डी गुप्ता है।कार्यवाही के दौरान दुकान संचालकों ने नगर निगम अतिक्रमण शाखा अधिकारी प्रमिल शर्मा पर हमला कर दिया। पीछे से आकर उन्होंने एक तार के जरिए उनका गला घोट कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। आसपास खड़े लोग तत्काल बीच बचाव में आए और दोनों को पकड़कर सरकंडा पुलिस के हवाले किया।वहीं इस मामले में की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तो नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने इन दोनों बदमाशों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।बता दे कि आमतौर पर विवादित मामलों में नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता पुलिस बल साथ लेकर चलता है, लेकिन मंगलवार को पुलिस साथ ना होने के कारण यह घटना घटी। अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो फिर इस हमले में प्रवीण शर्मा की जान भी जा सकती थी। एक तो सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकान बना लिया और उसको हटाने पर विरोध ऐसा जैसे कोई उन्हें उनकी पुश्तैनी जमीन से उन्हें बेदखल कर रहा हो।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!