अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
मास्क लगाने को लेकर विवाद में युवक पर त्रिशूल से हमला करने वाले फरार दो आरोपी गिरफ्तार।

बिलासपुर। कोटा कोराना संक्रमण के कारण प्रशासन ने मास्क लगाना जरूरी किया है. वहीं कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचल मझगांव नवाडीह मोहल्ला में मास्क लगाना एक युवक को महंगा पड़ गया. मास्क लगाकर मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे युवक के साथ बाप-बेटे ने विवाद किया. इसके बाद मंदिर में रखे त्रिशूल को पेट में घोंप दिया. घटना के बाद आरोपी रामजी आर्मो ,अर्जुन आर्मो पिता-पुत्र दोनों फरार हो गए थे जिसे आज कोटा पुलिस द्वारा त्रिशूल सहित दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आपको बता दे कि अप्रेल माह में ग्रामीण अंचल मझगांव नवाडीह मोहल्ले में मास्क लगाने के विवाद में पिता-पुत्र ने युवक पर त्रिशूल से जानलेवा हमला कर दिया था. घटना चैत्र नवरात्रि के अष्टमी की है. युवक 10.30 बजे महामाया मंदिर में नारियल चढाने गया था. वहां गाँव के ही रामजी ने युवक को देखकर बोला कि किसी दिन मास्क नही लगाते हो. आज मंदिर में मास्क लगाकर क्यों आए हो. पीड़ित ने कहा कि सभी लोग मास्क लगाकर आए हैं. इससे गुस्से में आकर रामजी युवक के साथ गाली-गलौज करने लगा.




