मनमोहन सिंह✍️
कोटा। ग्राम पंचायत पोड़ी में प्रतिदिन कृष्णा महिला स्व सहायता समूह द्वारा सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक स्वच्छता रैली निकाली गई। साथ ही विगत 1 सप्ताह से
गांव के लोगों को यह संदेश दे रही है की हमें अपने आसपास के क्षेत्रों को गंदगी फैलने से बचाना है।अनावश्यक कहीं पर भी कूड़ा कचरा ना फेंके।समूह की महिलाओं के द्वारा बिहान स्वच्छता कार्यक्रम के तहत गली की साफ सफाई,हैंडपंप के आसपास की सफाई, नाली की सफाई किया गया।जिसे अनवरत जारी रखने
स्वच्छता रैली निकाल कर जय बिहान ,जय जय बिहान।
गलियों की साफ सफाई, हम सभी को करना है। पचरी की आस पास की साफ-सफाई, हम सभी को करना है जैसे स्वच्छता नारा लगाते हुए ग्रामीणों से आग्रह किया। गांव की साफ सफाई घर की साफ सफाई एवं शरीर और कपड़े की सफाई उत्तम स्वास्थ्य रहेगा।स्वच्छता रैली मैं कृषि सभापति श्रीमती ज्योति भानु प्रताप कश्यप जनपद पंचायत कोटा (क्षेत्र क्रमांक 12 मोहदा जनपद सदस्य) श्री रामाकांत मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत पोड़ी कृष्णा स्व सहायता समूह की श्रीमती शिवकुमारी गोस्वामी अध्यक्ष,श्रीमती मंजू लता सचिव, श्रीमती गंगोत्री राजनंदिनी, शिव कुमारी ,रविता मेश्राम( पंच) कौशल्या मेश्राम ,विमला बाई यादव, बिंदुमती रामकली ,कात्यानी स्व सहायता महिलासमूह के श्रीमती कुंती राज(सचिव) श्रीमती कर्मा देवी कवच पाठ श्रीमती सविता कॉलेज श्रीमती इंदिरा पैकरा (मैडम) प्राथमिक शाला जूनापारा सभी लोगों का विशेष सहयोग रहा।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!