छत्तीसगढ़समाजिक

चौक-चौराहो पर लगे ट्रैफिक सिग्नलों पर राहगीरों के लिऐ शेड बनाया जाये ताकी भीषण गर्मी में सिग्नल पर रूके राहगीरों को छांव मिल सके -शाहिद रजा

बिलासपुर।भाजपा कमेटी जिला विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा नेता शाहिद रजा ने बिलासपुर मे लगे चौक चौराहो के ट्रैफिक सिग्नल पर शेड लगाने की मांग की इस वर्ष तापमान में लगातार बढोतरी हो रही है गर्मी आग उगल रही है। इस आग की तपिश का सामना सिग्नल पर खड़े राहगीर को करना करना पड़ता है।ऐसे में चौक चौराहे में लगे ट्रैफिक सिग्नल पर शेड लगाने की मांग भाजपा आमंत्रित सदस्य शाहिद ने की और कहा ग्रीन सिग्नल के इंतजार में खड़े आम लोगों को भयंकर धूप की मार का सामना करना पड़ रहा है इस गर्मी से बचने के लिए शेड बनवाएं जाए।ग्रीन सिग्नल का इंतजार करते सड़कों पर खड़े रहने वाले बाइक साइकिल और रिक्शा चालकों को इससे काफी राहत मिलेगी,बिलासपुर के कुछ प्रमुख चौक चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगे हुए हैं।बिलासपुर के विधायक एवं महापौर से मांग है कि ट्रैफिक सिग्नल पर ग्रीन सिग्नल के इंतजार में खड़े रहने वाले राहगीर को आसमान से बरसती भीषण आग की गर्मी से परेशान होना ना पड़े।इसलिए जल्द से जल्द बिलासपुर के ट्रैफिक सिग्नल ऊपर शेड का व्यवस्था जल्द बनाएं ताकि आम जनता को शेड से काफी आराम व राहत मिल सके।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!