कांग्रेसछत्तीसगढ़भारतीय जनता पार्टी

कांग्रेसियों के मन में महिलाओं के प्रति कोई संवेदना नही इनकी असली चरित्र सामने आ गया – जयश्री चौकसे

 

बिलासपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सूरजपुर में आयोजित भेट मुलाकात कार्यक्रम के जिस प्रकार महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया है वह घोर निंदनीय है उक्त बाते भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के आव्हान पर जिला मुख्यालय बिलासपुर के पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर भूपेश बघेल के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों हेलीकाप्टर से प्रदेश भर में दौरा कर झूठी वाहवाही लूटने में लगे है। सूरजपुर के भेट मुलाकात में महिला बहनों ने अपनी शिकायत लेकर पहुॅची तो उनकी शिकायत सुनने के बजाए उल्टे शिकायतकर्ता महिला के साथ अभद्र व्यवहार कर बत्तमीजी पर उतर गए इससे यह साबित हो गया कि कांग्रेसियों के मन में महिलाओं के प्रति कोई संवेदना नही है, जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी ने नारा दिया है नारी हूँ लड़ सकती हूँ, भूपेश बघेल को दिल्ली जाकर प्रियंका गांधी से ट्रेनिंग लेना होगा नारो से कुछ नही होता प्रियंका गांधी के नारो की धज्जी उड़ा रही है। श्रीमती चौकसे ने कहा कि कांग्रेस का एवं कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस घटना से असली चरित्र सामने आ गया है। इस घटना की भाजपा महिला मोर्चा की बहने घोर निंदा करती है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सूरजपुर के कार्यक्रम के दौरान महिला बहन के साथ मुख्यमंत्री स्वयं बत्तमीजी की है वह घोर निंदनीय है जो मुख्यमंत्री महिलाओं का सम्मान नही कर सकते उसे पद में बने रहने का कोई अधिकार नही है। श्री केशरवानी ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री प्रदेश के दौरे में निकले है उन्हें पता चल चुका है कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता में भारी रोष है। सत्ता जाती दिख रही है इसलिए बौखलाकर महिलाओं का अपमान करने में उतारू है।इस मौके पर महिला मोर्चा की बहनों ने भूपेश बघेल का पुतला दहन कर बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन में विभा गौरहा, राकेश चंद्राकर, गायत्री साहू, निरजा सिन्हा, सुनीता मानिकपुरी, अनमोल झा, इंशु गुप्ता, मंजुला सिंह, संध्या चौधरी, बबीता ताम्रकार, शोभा कश्यप, मनीषा नन्दी, चंदना गोस्वामी, रजनी यादव, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, आशीष तिवारी, मुकेश राव, नितिन छाबड़ा, वैभव गुप्ता, प्रभा तिवारी, वंदना तिवारी, माया पमनानी, रीना गोस्वामी, किरण सिंह, मनीषा धुमाल, योगिता सिंह, सुजाता माणे, पूनम शुक्ला, स्मृति जैन, मीनाक्षी बोमर्डे, बीना तिवारी, दीपशिखा यादव, स्मृता नामदेव, चंचल कुशवाहा, शकीना बेगम, दीपा गंधर्व, अर्चना मल्लेवार, प्रतिमा सिदार, देवकी धीवर, बुद्धेश्वर शर्मा, मनीष सिहारे, संदीप केशरी, देवेश खत्री, साहिल कश्यप, राहुल सिंह, धनंजय गोस्वामी, यश गौरहा, अशोक राजपूत सहित मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!