Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभिनेता अखिलेश पाण्डेय को इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित।

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभिनेता अखिलेश पांडे को इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। आपको बता दें कि अभिनेता अखिलेश पांडे ने 12 घंटे में 63 लोगों का इंटरव्यू कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था इस इंटरव्यू में छत्तीसगढ़ के जाने-माने लोगों ने हिस्सा लिया था जिनमें की विधायक मंत्री अधिकारी डॉक्टर प्रोफेसर खिलाड़ी सामाजिक कार्यकर्ता विद्यार्थी आदि लोगों ने हिस्सा लिया था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अखिलेश से बातचीत की और उन्हें विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी और कहा कि आज छत्तीसगढ़ को ऐसे ही युवाओं की आवश्यकता है जो कि छत्तीसगढ़ के नाम को देश व विदेश में रोशन करते रहे इस संदर्भ में जब हमने अभिनेता अखिलेश पांडे से बात की तब उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ा गर्व का क्षण था जब उन्होंने मुख्यमंत्री के हाथों अपने इस प्रमाण पत्र को प्राप्त किया है उन्होंने बताया कि एक कलाकार को सर्वाधिक प्रिय सम्मान होता है और मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर बहुत सम्मानित किया है उन्होंने कहा कि वह लगातार ऐसे ही अच्छे कार्य करते रहेंगे जिससे कि उनके शहर राज्य व देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन होता रहे।

The bilasa times

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!