जनपद स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का हुआ समापन प्रथम स्थान पर ग्राम पंचायत सरसेनी की मंडली रही।


मस्तूरी । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेशानुसार राज्य में जगह-जगह जनपद स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसी तारतम्य में जनपद पंचायत मस्तूरी में भी जनपद स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन मस्तूरी के मंगल भवन में किया जा रहा था दो दिवसीय रामायण प्रतियोगिता चलने के पश्चात गुरुवार को उसका समापन हुआ है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर ने विजेता रामायण मंडलियों का सम्मान करते हुए दो दिवसीय हो रहे रामायण प्रतियोगिता का समापन किया। इस दो दिवसीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ग्राम पंचायत सरसेनी दूसरे स्थान पर ग्राम पंचायत झलमला व तीसरे स्थान पर ग्राम पंचायत जांजी के रामायण मंडलीयो को स्थान मिला है।




