खेंलसमाजिकस्वास्थ्य

राजीव गांधी खेल प्रतिभा सम्मान संपन्न,खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को पहचान दिलाने वाले खेल पत्रकारो का भी हुआ सम्मान।

बिलासपुर।काग्रेस खेल प्रकोष्ठ बिलासपुर द्वारा आयोजित राजीव गांधी खेल प्रतिभा सम्मान समारोह आज दिनांक 24 सितंबर को प्रार्थना सभा भवन में संपन्न हुई उक्त कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ए्ंव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल का प्रदर्शन करने वाले तीन सौ विभिन्न अलग-अलग खेलों के होनहार खिलाड़ियों कोच एवं खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को पहचान दिलाने वाले खेल पत्रकारो का सम्मान हुआ जिला कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ शहर के अध्यक्ष शेख समीर ने समारोह के विषय में जानकारी देते हुए बताया की ये कांग्रेस पार्ट पार्टी की एक अच्छी पहल है विभिन्न खेल के खिलाड़ियो एवं प्रशिक्षकों को एक मंच पर लाना भविष्य में इस तरह के आयोजन को और अच्छे तरीके से आयोजित करने की प्रयास की जाएगी।खिलाड़ियों को सम्मानित करने वाले अतिथि अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल,शैलेश पांडे विधायक बिलासपुर,राम शरण यादव महापौर बिलासपुर,अरुण चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमोद नायक अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक, ठाकुर रविंद्र सिंह सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग, प्रवीण जैन प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, राजेंद्र शुक्ला अध्यक्ष जिला उपज मंडी, अभय नारायण प्रवक्ता छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी,कमल गुप्ता समाजसेवी,आशीष गोयल छत्तीसगढ़ पैरालंपिक जूडो संघ, उत्तम साहू सदस्य अंतरराष्ट्रीय चयन समिति पावर लिफ्टिंग,सूरज यादव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, अजय सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ब्लैक बेल्ट कराटे संघ,पार्षद रामा बघेल जी,कार्यक्रम को सफल बनाने में जावेद अली प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ,राजा अवस्थी ग्रामीण अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ शेख समीर शहर अध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ,घनश्याम सिंह,युसूफ हुसैन,ठाकुर करण सिंह,रज्जाक अली,रमेश शर्मा,दुर्गा यादव,गणेश सागर जयश्री हुमने,आरती वर्मा,अरबाज अली आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!