मनमोहन सिंह,✍️
कोटा खैरा। -पूर्व माध्यमिक शाला पुडू में सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त होने पर शिक्षकों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक उत्तम सिंह सूर्यवंशी स्मृति पत्र के साथ श्रीफल और साल से सम्मानित किया गया।इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक ने बताया की शिक्षक समाज का स्तंभ है।

माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई।तत्पश्चात शिक्षक मनबोध सिंह श्याम द्वारा सरस्वती वंदना की गई। सभी शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर पुष्पहार से स्वागत किया गया।तदुपरांत सेवानिवृत्त शिक्षक के शिष्य शिक्षक नारायण दास मानिकपुरी द्वारा स्मृति पत्र का वाचन किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उत्तम सिंह सूर्यवंशी ने बताया की जब वे शिक्षक बने तो मार्ग में आवागमन की सुविधा नहीं थी।तब वे पगडण्डी राह में 10 किमी. दूर पैदल चलकर खैरा से पुडू आकर बच्चों को शिक्षा देते।विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य की नींव मजबूत करना उद्देश्य रहा है।जिससे वे स्वावलंबी होकर देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चल सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सी.आर.भगत प्राचार्य, समन्वयक जय प्रकाश वैष्णव और बुधवार सिंह यादव पूर्व माध्यमिक शाला पुडू ने बताया की एक अच्छी शिक्षा एक बेहतर भविष्य का आधार है।शिक्षक अपनी सेवा काल में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर समाज को मजबूती प्रदान करता है। सेवानिवृत्त होने के बाद समाज में हस्तांतरित व्यक्ति के रूप में गए हैं। जो अपने शिक्षकिय जीवन का जितना अनुभव है, ज्ञान है उसे समाज को प्रदाय करेंगे।मंच संचालन दुष्यंत पाठक द्वारा किया गया।विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य धन सिंह पैकरा,ग्राम सरपंच पावे टोप्पो,बेचन दास,समीर खान,परदेशी पोर्ते,शिक्षक दिलीप कुमार कश्यप,अर्जुन पोर्ते,गुजराल पैकरा,भारत सिंह पैकरा,श्रीमती किरण पैकरा,श्रीमती रंजीता मरावी,श्रीमती केवला पैकरा,श्रीमती निधि भोसले,मनबिहार सिंह कंवर,नारायण दास,किशोर लास्कर,दिलीप कुमार कश्यप,पवन कुमार निषाद,के के तिवारी,कंतलाल पैकरा, गिरधारी पैकरा, लखन सिंह पैकरा,पुरषोत्तम लास्कर,बी. एस. पैकरा,उपस्थित रहे।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!